नौगढ़ विद्युत विभाग में विदाई व पदोन्नति समारोह, तीन कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Sunday, November 9, 2025

नौगढ़ विद्युत विभाग में विदाई व पदोन्नति समारोह, तीन कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

 नौगढ़ विद्युत विभाग में विदाई व पदोन्नति समारोह, तीन कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई



नौगढ़। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र (पॉवर हाउस) नौगढ़ में रविवार को विदाई एवं पदोन्नति समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जूनियर इंजीनियर रवि शंकर प्रजापति के स्थानांतरण, एसएसओ से पदोन्नत होकर जूनियर इंजीनियर बने गोविंद विश्वकर्मा तथा 55 वर्षों की सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ लाइनमैन श्रीकांत को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ।




कार्यक्रम का नेतृत्व विद्युत मजदूर संघ के अध्यक्ष देवेश यादव ने किया। उन्होंने कहा कि रवि शंकर प्रजापति ने अपने कार्यकाल में तकनीकी क्षमता और सौम्य व्यवहार से विभाग में सकारात्मक वातावरण तैयार किया। वहीं गोविंद विश्वकर्मा की पदोन्नति उनके निरंतर परिश्रम, कार्यकुशलता और जिम्मेदारी के प्रति समर्पण का परिणाम है। सेवानिवृत्त श्रीकांत को ईमानदार, अनुशासित और निष्ठावान कर्मचारी के रूप में सदैव याद किया जाएगा।





समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी तीनों कर्मचारियों के योगदान को सराहा। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रजापति, सूरज केसरी, राजू केसरी, लाल साहब यादव, एसएसओ संजय केसरी, कमलेश साहनी (चकरघट्टा), अक्षय विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र दुबे, अशोक केसरी, दिग्विजय यादव सहित विद्युत विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।




कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा तीनों सम्मानित कर्मचारियों को माला पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट किए गए। सभी ने उनके भविष्य के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। अंत में भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन सौहार्द और आत्मीयता के वातावरण में हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad