चकिया तहसील के ग्राम रोजगार सेवक सर्वेश कुमार सिंह को उत्कृष्ट कार्य हेतु जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
चंदौली। चकिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों और सरकारी सेवाओं के सुचारू संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ग्राम रोजगार सेवक सर्वेश कुमार सिंह को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग (जिला निर्वाचन अधिकारी) द्वारा सम्मानित किया गया।
जनपद में चल रहे सरकारी कार्यों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि कंपोजिट विद्यालय तियरी SIR से संबंधित सभी कार्यों को सर्वेश कुमार सिंह ने 100 प्रतिशत पूर्ण किया, जिसकी सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि ग्राम विकास व मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सर्वेश कुमार सिंह ने जिम्मेदारी, लगन और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर अन्य ग्राम रोजगार सेवकों के लिए मिसाल पेश की है।
सर्वेश कुमार सिंह को सम्मानित किए जाने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए हर योजना को समय पर पूरा कराया है। विद्यालय से जुड़े कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता भी जमीन पर साफ दिखाई देती है।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त होने के बाद सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं बल्कि पूरा तियरी ग्राम पंचायत परिवार का है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी वे पूरी निष्ठा के साथ सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कार्य करते रहेंगे।




No comments:
Post a Comment