धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक धम्म विजयादशमी - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, October 2, 2025

धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक धम्म विजयादशमी

धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक धम्म विजयादशमी



सोनभद्र। करमा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा मधुपुर में रविवार को सम्राट अशोक धम्म विजयादशमी का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय समानता दल के वरिष्ठ नेता राकेश कुमार और युवा समाजसेवी धरम सिंह मौर्य के नेतृत्व में किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके साथ ही राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धा अर्पित की गई।



इस अवसर पर राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा, जन अधिकार पार्टी के मंडल अध्यक्ष भागीरथी सिंह, अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुध्न सिंह मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रताप नारायण सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने सम्राट अशोक महान के शासनकाल, उनके धम्म नीति और सामाजिक समानता के संदेश पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि अशोक का आदर्श शासन आज भी समाज में न्याय, करुणा और भाईचारे की प्रेरणा देता है।



इस दौरान सुखराम सिंह मार्डन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर शिवपूजन सिंह, शिक्षक गोपाल जी, काशी नरेश जी, युवा समाजसेवी विजय कुमार मौर्य, इन्द्रजीत मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार जयनाथ मौर्य, पत्रकार कन्हैयालाल और बृजेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


गांव में आयोजित इस कार्यक्रम ने न सिर्फ सम्राट अशोक के विचारों को स्मरण कराया बल्कि सामाजिक एकता और समरसता का संदेश भी दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad