मिशन शक्ति-5.0 के तहत नौगढ़ में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, October 1, 2025

मिशन शक्ति-5.0 के तहत नौगढ़ में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक

 मिशन शक्ति-5.0 के तहत नौगढ़ में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक




चंदौली। नौगढ़ ब्लॉक में मिशन शक्ति-5.0 के अंतर्गत ग्राम्या संस्थान के तत्वावधान में किशोरियों एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को प्रोत्साहित करना रहा।



इस अवसर पर बड़ी संख्या में किशोरी शक्ति क्लब की किशोरियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने नौगढ़ क्षेत्र में हुए सकारात्मक बदलावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब किशोरियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं और नौकरी के अवसरों के लिए आगे बढ़ रही हैं। यह बदलाव नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।


बैठक में सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और उनके उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि इन हेल्पलाइनों का सही उपयोग कर महिलाएं और किशोरियां अपनी सुरक्षा और अधिकारों को मजबूत बना सकती हैं।





ग्रामीणों और प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं और किशोरियों के उज्जवल भविष्य की दिशा में अहम कदम बताया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad