प्रमुख वन संरक्षक अनुराधा वैमोरी ने किया राजदरी में पौधारोपण, वन्य जीव संरक्षण पर दिया जोर - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, October 11, 2025

प्रमुख वन संरक्षक अनुराधा वैमोरी ने किया राजदरी में पौधारोपण, वन्य जीव संरक्षण पर दिया जोर

 प्रमुख वन संरक्षक अनुराधा वैमोरी ने किया राजदरी में पौधारोपण, वन्य जीव संरक्षण पर दिया जोर




नौगढ़। चंद्रप्रभा वन्य जीव अभयारण्य क्षेत्र के राजदरी में शुक्रवार को प्रमुख वन संरक्षक (वन्य जीव) उत्तर प्रदेश, अनुराधा वैमोरी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर विविध प्रजातियों के पौधे लगाए और जैव विविधता के संरक्षण का आह्वान किया।




कार्यक्रम के दौरान अनुराधा वैमोरी ने कहा कि चंद्रप्रभा अभयारण्य न केवल वन्य जीवों का प्राकृतिक आवास है, बल्कि यह पूर्वांचल की पर्यावरणीय धरोहर भी है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल औपचारिकता नहीं बल्कि भावी पीढ़ियों के अस्तित्व से जुड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने वन कर्मियों को निर्देश दिए कि लगाए गए पौधों की नियमित निगरानी और देखभाल सुनिश्चित की जाए ताकि वे स्वस्थ वृक्ष के रूप में विकसित हों।




इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी, रेंजर, बीट प्रभारी, राजस्व कर्मी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भी पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और वन संरक्षण की दिशा में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।




कार्यक्रम के अंत में प्रमुख वन संरक्षक ने कहा कि सरकार के “हरित उत्तर प्रदेश” अभियान को सफल बनाने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक आंदोलन के रूप में अपनाएं, ताकि राजदरी और देवदरी की प्राकृतिक सुंदरता आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रह सके।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad