किसान सभा कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ाया मदद का हाथ – पंजाब व हिमाचल के बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाया सहयोग - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, September 19, 2025

किसान सभा कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ाया मदद का हाथ – पंजाब व हिमाचल के बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाया सहयोग

 किसान सभा कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ाया मदद का हाथ – पंजाब व हिमाचल के बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाया सहयोग




चकिया। प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए किसान सभा के कार्यकर्ता राहत अभियान में जुट गए हैं। गुरुवार को किसान सभा के जिला मंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट, मंडल प्रभारी स्वामीनाथ यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामलाल जी, धर्मराज सनी और मुरारी ने चंदौली जिले के विभिन्न गांवों में सहयोग राशि एकत्र करने का अभियान शुरू किया।



जानकारी के अनुसार, कार्यकर्ताओं ने ग्राम भोड़सर और ग्राम पंचायत घोषाल में घर-घर जाकर लोगों से सहयोग की अपील की। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को बताया कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं और कई परिवारों को भोजन, वस्त्र व दवाओं की सख्त जरूरत है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वे अपने स्तर से मदद के लिए आगे आएं।





ग्रामवासियों ने भी किसान सभा के इस कदम का स्वागत करते हुए सहयोग राशि प्रदान की। अभियान में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान सभा हमेशा जनहित और मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि चंदौली जिले के लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद में पीछे नहीं रहेंगे।



किसान सभा ने यह भी स्पष्ट किया कि एकत्र की गई सहयोग राशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ केवल राहत कार्यों में किया जाएगा।


ग्रामीणों ने किसान सभा कार्यकर्ताओं के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में सहयोग और संवेदना की भावना को जीवित रखते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad