नगर पंचायत चकिया अध्यक्ष गाड़ी स्लिप होने से हुए चोटिल, विधायक कैलाश आचार्य भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सहित नगर वासियों ने चेयरमैन का लिया कुशलछेम
चकिया। नगर पंचायत चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव बीते शुक्रवार की रात्रि बनारस के किसी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने निजी वाहन से चकिया पहुंचे गांधी पार्क तिराहे पर अपने चार पहिया वाहन को छोड़कर दो पहिया वाहन से अपने घर की तरफ जा रहे थे कुछ दूरी पहुंचते ही झंडा गली के पास बरसात की वजह से उनकी गाड़ी स्लिप कर गई।
जिससे वह चोटिल हो गए आसपास के लोगों ने तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार शुरू किया जानकारी मिलते ही सुबह से ही उनको देखने के लिए नगर वासियों का हुजूम उनके झंडा गली स्थित आवास पर उमड़ पड़ा हालांकि वह अब स्वस्थ है डॉक्टर ने दो-तीन दिन तक घर पर ही रहने की सलाह दी है।
जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य, जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह , मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता,कैलाश जायसवाल ,रामदुलारे गोंड, प्रमोद कुशवाहा, शुभम मोदनवाल सहित सभासदों ने उनके आवास पर जाकर कुशलक्षेम जाना।




No comments:
Post a Comment