हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर बांटा तिरंगा - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, August 14, 2025

हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर बांटा तिरंगा

 हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर बांटा तिरंगा




चकिया। मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता आशु के नेतृत्व में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत तिरंगा वितरण कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत चकिया में किया गया। इस दौरान नगर के प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाया गया, ताकि आगामी स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर तिरंगा लहराकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया जा सके। 



चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान में लोग उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, और इसे हर घर पर फहराना न केवल राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट करना है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देना भी है।



उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस अभूतपूर्व जोश और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।



मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने शक्तिकेंद्रो एवं बूथों पर जाकर तिरंगे के महत्व के बारे में चर्चा की और उन्हें अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और तिरंगा मिलने पर गर्व और खुशी व्यक्त की। कई लोगों ने बताया कि यह अभियान लोगों में राष्ट्र के प्रति एकता और गर्व की भावना को और मजबूत करता है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया।


इस दौरान सभासद विजय विश्वकर्मा, उमेश चौहान, बादल सोनकर ,रिंकू मोदनवाल, शुभम मोदनवाल,सचिन मद्धेशिया, अनिल शुक्ला, सोनू चौहान , बादल श्रीवास्तव मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad