चन्दौली ( मीडिया टाइम्स )। पीयूष मोर्डिया अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी,
वैभव कृष्ण पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी के निर्देशन में आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा जनपद में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर हो रही चोरी की घटना पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिगम्बर कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व नामेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष इलिया व थानाध्यक्ष शहाबगंज के संयुक्त कार्यवाही में 04 शातिर चोरो को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से विभिन्न धार्मिक स्थलों से चोरी 394 छोटा बडा घण्टा पीतल, 04 मुकुट सफेद धातु, दो सफेद धातु की मूर्ति की आंख सहित चोरी में प्रयुक्त औजार लोहा काटने की एक आरी मय चार लोहे का ब्लेड तथा घटना में प्रयुक्त एक दोपहिया वाहन सुपर स्प्लेण्डर संख्या UP65DZ2098 व 1500.00 रूपये बरामद किया गया है।
दिनांक 02.06.2025 को थानाध्यक्ष इलिया को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ शातिर चोर जो विगत 10 दिनो से थाना क्षेत्र व जनपद के अन्य थानो के एकान्त में स्थापित मन्दिरो से छोटा बडा घण्टा, मुकुट व अन्य सामग्री चुरा कर भागे थे। इस समय काली माता मन्दिर के पास एकान्त जगह में बैठ कर अगली चोरी की योजना बना रहे है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष इलिया मय पुलिस टीम व थानाध्यक्ष शहाबगंज मय पुलिस टीम द्वारा काली माता मन्दिर ग्राम कलानी के पास घेराबन्दी करके मौके से 03 शातिर चोर को गिरफ्तार गया।
उक्त चोरो द्वारा विगत 10 दिनो से थाना क्षेत्र व जनपद के विभिन्न थानो पर चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया जा रहा था। ये लोग थाना क्षेत्र व जनपद के विभिन्न थानो में एकान्त मे स्थापित मन्दिरो से लगातार चोरी करते तथा चोरी का सामान जमालपुर मिर्जापुर ले जाकर बेचते थे। सबसे पहले यह लोग एकान्त में स्थापित मन्दिरो की रेकी करते की कही सीसीटीवी कैमरा तो नहीं लगा है उसके बाद जहा पर सीसीटीवी कैमरा नहीं होता था उक्त मन्दिरो से घण्टा मुकुट व अन्य सामग्री को काटकर व चुरा कर जमालपुर मिर्जापुर में बेच देते थे।
विवरण बरामदगी-
1. बड़ी घंटी- 06।
2. मीडियम घंटी- 66।
3. छोटी घंटी- 322।
4. 04 मुकुट सफेद धातु का।
5. 02 सफेद धातु की मूर्ति की आंख।
6. लोहा काटने की एक आरी मय चार अदद लोहे की ब्लेड।
7. मोटर साइकिल सुपर स्प्लेण्डर संख्या UP65DZ2098।
8. रू0 1500.00 रूपये।
गिरफ्तारी व बरामदगी में सम्मिलित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह थाना इलिया जनपद चन्दौली।
2. थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली।
3. उ0नि0 रविन्द्र कुमार सिंह थाना इलिया जनपद चन्दौली।
4. उ0नि0 रामभवन यादव थाना इलिया जनपद चन्दौली।
5. उ0नि0 त्रिभुवन राम थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली।
6. हे0का0 राजेश यादव थाना इलिया जनपद चन्दौली।
7. हे0का0 कल्लन यादव थाना इलिया जनपद चन्दौली।
8. हे0का0 सूरज सिंह थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली।
9. का0 आलोक सिंह थाना इलिया जनपद चन्दौली।
10. का0 रामसूरत चौहान थाना इलिया जनपद चन्दौली।
11. का0 दुर्गविजय वर्मा थाना इलिया जनपद चन्दौली।
12. का0 दीपक कुशवाहा थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली।
13. का0 आलोक कुमार थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली।



No comments:
Post a Comment