आदर्श नगर पंचायत चकिया बना लुट खोरी का आदर्श, नाली निर्माण में दोयम दर्जे के सामग्री का हो रहा प्रयोग, नगरवासियों में आक्रोश - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, June 2, 2025

आदर्श नगर पंचायत चकिया बना लुट खोरी का आदर्श, नाली निर्माण में दोयम दर्जे के सामग्री का हो रहा प्रयोग, नगरवासियों में आक्रोश

चकिया ( मीडिया टाइम्स )। आदर्श नगर पंचायत चकिया विगत दिनों से  सुर्खियों में बना रहता है। 


बता दें कि नगरवासियों ने चेयरमैन, जेई, व ठेकेदार पर मानक के विपरीत नाली निर्माण कार्य मुद्दा उठाया है।




बता दें कि आदर्श नगर पंचायत चकिया के वार्ड नंबर 10 में नाली निर्माण कार्य जारी है। इस दौरान नगरवासियों ने नाली निर्माण कार्य में दोयम दर्जे का ईट और सामग्री के प्रयोग पर आरोप लगाया है और सूबे की सरकार की योजनाओं पर सवाल खड़े किए हैं। कहा है कि योगी सरकार जहां भ्रष्टाचार मुक्त विकास की बात कहती है। तो वही चकिया के अधिकारियों की उदासीनता के कारण सरकारी मद का लुट खसोट जारी है। आरोप लगाया है कि आदर्श नगर पंचायत चकिया के चेयरमैन, जेई और ठेकेदार की मिलीभगत से भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad