थाना अलीनगर पुलिस द्वारा 3 कार से 43 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए 6 अभियुक्त किया गया गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Tuesday, May 27, 2025

थाना अलीनगर पुलिस द्वारा 3 कार से 43 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए 6 अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

चन्दौली पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी।

थाना अलीनगर पुलिस द्वारा 3 कार से 43 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए 6 अभियुक्त किया गया गिरफ्तार



43 पेटी (जिसमें 750 एम.एल. की 33 पेटी तथा 375 एम.एल. की 10 पेटी)  से कुल 387 लीटर अवैध शराब बरामद



बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 5.00 लाख रूपये




 पीयूष मोर्डिया अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी, श्री वैभव कृष्ण पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी के निर्देशन में आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा शराब तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अननन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) व क्षेत्राधिकारी PDDU नगर राजीव सिसोदिया के कुशल पर्यवेक्षण* में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर विनोद कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा आज दिनांक 26.05.2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आलमपुर अन्डर पास के उपर जी टी रोड के दक्षिण तरफ के पास से समय करीब 22.40 बजे चेकिंग के दौरान 3 कार (वाहन संख्या BR44U2727 स्विफ्ट कार जिसका नम्बर प्लेट पर अंकित नम्बर गलत पाया गया चेचिस नम्बर व इंजन नम्बर से से ई-चालान से मिलान करने पर सही नम्बर  RJ02CG2000 पाया गया, वाहन संख्या-HR26CQ7559 स्विफ्ट कार, वाहन BR07BD8917  XUV3XO कार) से कुल 43 पेटी (जिसमें 750 एम.एल. की 33 पेटी तथा 375 एम.एल. की 10 पेटी ) रायल स्टैज व मैजिक मूमेन्ट मार्का की अवैध शराब के साथ 6 तस्कर 1.सोनू सिंह पुत्र कौशल कुमार सिंह निवासी खानपुर दोखटा थाना शिवाजी नगर जनपद समस्तीपुर बिहार, 2. शास्वत कुमार पुत्र ललित नरायण दास निवासी नील कण्ठ कालोनी सेक्टर 02 आशियाना नगर  थाना राजीव नगर जिला पटना बिहार, 3. आनन्द प्रकाश पुत्र बलबीर निवासी ग्राम खोरड़ा थाना बाढणा जिला चरखी दादरी हरियाणा, 4. आर्यन कुमार पाण्डेय पुत्र श्री मुन्ना पाण्डेय निवासी ग्राम इन्द्रपुरी रोड नं0 10 थाना पाटिलपुर जनपद पटना  बिहार, 5. प्रकाश गौरव पुत्र शिवशंकर सिंह निवासी ग्राम धीवाही पोस्ट परसा थाना शिवाजीनगर जनपद समस्तीपुर बिहार, 6. सुभाष कुमार पुत्र रामगोविन्द मण्डल निवासी ग्राम सरहिला थाना शिवाजीनगर जिला समस्तीपुर बिहार उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया।  गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर पर मु0अ0स0 172/2025 धारा 60/63 आबकारी अधि0 व 319(2), 318(4), 336(3), 338, 3(5) बीएनएस थाना अलीनगर जनपद चन्दौली का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । 




नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त–

1. सोनू सिंह पुत्र कौशल कुमार सिंह निवासी खानपुर दोखटा थाना शिवाजी नगर जनपद समस्तीपुर बिहार 

2. शास्वत कुमार पुत्र ललित नरायण दास निवासी नील कण्ठ कालोनी सेक्टर 02 आशियाना नगर  थाना राजीव नगर जिला पटना बिहार 

3. आनन्द प्रकाश पुत्र बलबीर निवासी ग्राम खोरड़ा थाना बाढणा जिला चरखी दादरी हरियाणा 

4. आर्यन कुमार पाण्डेय पुत्र श्री मुन्ना पाण्डेय निवासी ग्राम इन्द्रपुरी रोड नं0 10 थाना पाटिलपुर जनपद पटना  बिहार 

5. प्रकाश गौरव पुत्र शिवशंकर सिंह निवासी ग्राम धीवाही पोस्ट परसा थाना शिवाजीनगर जनपद समस्तीपुर बिहार 

6. सुभाष कुमार पुत्र रामगोविन्द मण्डल निवासी ग्राम सरहिला थाना शिवाजीनगर जिला समस्तीपुर बिहार उम्र करीब 30  वर्ष



पूछताछ अभियुक्तगण- 

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि यह शराब हरियाणा से एक कन्टेनर में टेगरा मोड़ पर एक व्यक्ति लेकर आता है। जिससे हमलोग लेकर थोड़ी थोड़ी मात्रा में बिहार ले जाते है और उसे अधिक दाम पर बेच  देते है जो भी लाभ मिलता है उसको हमलोग आपस में बाट लेते है। तथा उसी से अपना तथा अपने परिवार का जीवन यापन करते है।




पंजीकृत अभियोग का विवरण –

मु0अ0स0 172/2025 धारा   60/63 आबकारी एक्ट व 319(2), 318(4), 336(3), 338, 3(5) बीएनएस थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।


गिरफ्तार अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।





विवरण बरामदगी -

1.वाहन संख्या BR44U2727 स्विफ्ट कार फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई

2.वाहन संख्या-HR26CQ7559 स्विफ्ट कार 

3.वाहन संख्या BR07BD8917  XUV3XO 

नाजायज अंग्रेजी शराब कुल 43 पेटी अवैध शराब (जिसमें 750 एम.एल. की 33 पेटी तथा 375 एम.एल. की 10 पेटी ) रायल स्टैग व मैजिक मुमेन्ट मार्का अवैध अंग्रेजी नाजायज शराब सेल फार हरियाणा कुल 387 लीटर कीमत लगभग 5 लाख रुपया बरामद हुआ। 





गिरफ्तारी / बरामदगी  में शामिल पुलिस टीम-

निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।

उ0नि0 अनिल कुमार यादव चौकी प्रभारी आलूमिल थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।

उ0नि0 अनन्त कुमार भार्गव चौकी प्रभारी लौदा थाना अलीनगर जपनद चन्दौली।

हे0का0 रोशन यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली। 

हे0का0 योगेन्द्र यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।

का0 राहुल खरवार थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।

का0 दीपक साहू थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad