गौतस्करी में एक नफर वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नौगढ़ चंदौली । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा रात्रि मे वांछित / वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी का अभियान चलाये जाने के आदेशानुसार व पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी नौगढ आशुतोष तिवारी के कुशल मार्गदर्शन मे थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद मय हमराहियान पुलिस बल के साथ वांछित / वारण्टीगण के घर व मिलने वाले संभावित स्थानो पर रात्रि मे दबिस दिया गया, मा0न्यायालय न्यायिक मजिस्टेट चकिया द्वारा जारी वारण्ट सम्बन्धित मु0अ0स0 20/2023 अन्तर्गत धारा 3/5ए/5बी/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 थाना चकरघट्टा से सम्बन्धित वारण्टी अशोक पुत्र रामसखी निवासी ग्राम जनकपुर थाना चकरघट्टा उम्र करीब 37 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया गया, जिसे नियमानुसार दाखिल कर वारण्टी अशोक उपरोक्त को मा0न्यायालय न्यायिक मजिस्टेट चकिया के समक्ष पेश करने हेतु थाना हाजा से रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्षभूपेन्द्र कुमार निषाद उ0नि0 बीरेन्द्र कुमार हे0का0 अभिषेक पाल मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment