महेंद्र संघमित्रा सेवा संस्थान के तत्वावधान में बौद्ध मंदिर पर महामाया सरोवर बौद्ध बिहार संस्थान की बैठक हुई सम्पन्न - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, October 19, 2024

महेंद्र संघमित्रा सेवा संस्थान के तत्वावधान में बौद्ध मंदिर पर महामाया सरोवर बौद्ध बिहार संस्थान की बैठक हुई सम्पन्न

इलिया। सैदूपुर स्थित महेंद्र संघमित्रा सेवा संस्थान के तत्वावधान में बौद्ध मंदिर पर महामाया सरोवर बौद्ध बिहार संस्थान की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। जिसमें संस्थान के पदाधिकारियों का चयन किया गया।












  अध्यक्ष पद पर सनी कुमार, उपाध्यक्ष शिवा, सचिव अजय कुमार, उपसचिव प्रमोद कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह, मीडिया प्रभारी रमेश कुमार मौर्य का चयन सर्वसम्मत से किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में रजनीश कुमार मौर्य, वासुदेव, बबलू पाल, बृजेश कुमार, इंद्रदेव ठाकुर, मोहित कुमार, भोनू सोनकर, क्रांति कुमार, संरक्षक मंडल में लालजी सिंह नंदलाल मौर्य, नागेंद्र मौर्य, मारकंडेय, वासदेव, दशरथ मौर्य, महेंद्र शाक्य, वासदेव मिस्त्री को जिम्मेदारी सौंपी गई। 















नए पदाधिकारी के चयन के बाद सभी लोगों ने भगवान बुद्ध के सिद्धांतों पर चलने का शपथ लिया। वहीं आगामी पर्व देव दीपावली पर महामाया सरोवर पर 5063 दीप जलाने का भी निर्णय लिया गया।








  इस अवसर पर भंते बुद्ध प्रताप मौर्य, भंते पूज्य भिखु महेंद्र शाक्य, लालजी प्रसाद, नंदलाल मौर्य, दशरथ मौर्य, मारकंडेय, नागेंद्र मौर्य, वासुदेव आदि लोग उपस्थित रहे।










No comments:

Post a Comment

Post Top Ad