चन्दौली/इलिया। वनांचल के छीत्तमपुर गांव में प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन हर्ष और उल्लास के बीच मनाया गया। इस दौरान उपस्थित जनों ने उनके तैल चित्र के समक्ष मोमबत्ती जलाकर प्रभु ईसा मसीह को याद किया। उनकी याद में भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी चला। इस दौरान समाजसेवी रमेश कुमार मौर्य ने कहा कि ईसा मसीह ईश्वर के अवतार थे। उन्होंने अपने जीवन काल में असहाय, लाचार की मदद करके जीवन जीने का अधिकार दिया। साथ ही जीवन पर्यंत दीन दुखियों की सेवा किया। आज हम सबको उनके बताए गए रास्ते पर चलने और उनके द्वारा किए गए कार्यों से सीख लेने की जरूरत है। प्रभु ईसा मसीह के रास्ते पर चलकर जाति,धर्म के भेदभाव को जहां मिटाया जा सकता है। वही अमीर गरीब को खायी को पाटकर समाज में समानता का अधिकार भी लाया जा सकेगा। इस अवसर पर प्रधान पति जितेंद्र गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामराज चौहान, घनश्याम कवि, विनोद कुमार, हलचल, रामजनम चौहान, मुन्ना गुप्ता, अरविंद यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।




No comments:
Post a Comment