रिपोर्ट - लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
इलिया। महेंद्र संघमित्रा सेवा संस्थान सैदूपुर के तत्वावधान में बौद्ध विहार स्थित बुद्ध मंदिर पर भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बसाढ़ी, सरैया होते हुए सैदूपुर बौद्ध विहार मंदिर तक शिक्षा धाम यात्रा निकाली गई। जिसमें ग्रामीण महिलाओं शिक्षिकाओं, छात्राओं तथा बौद्ध भिक्षुओं के साथ भारी संख्या में लोगों ने भागीदारी निभाई।
धम्म यात्रा के दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बुद्ध मंदिर पहुंचे। बुद्ध मंदिर प्रांगण में हुई सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित करमा सोनभद्र की शिक्षिका रानी सिंह मौर्य ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने भारत जैसे विशाल राष्ट्र में नारी शिक्षा का अलख जगाकर महिलाओं को पुरुषों की बराबरी का हक दिलाने का काम किया। उनसे शिक्षा की प्रेरणा पाकर नारियां आज समाज में इतना आगे पहुंच चुकी है कि वह पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं है।
विशिष्ट अतिथि डॉ गीता शुक्ला ने कहा कि नारियों को शक्ति का अवतार कहा गया है। इसलिए नारियों को अपने शक्ति को जानना और पहचानना पड़ेगा। इस बात का प्रमाण सावित्रीबाई फुले की इतिहास को पढ़कर समझा और जाना जा सकता है कि किस तरह से उन्होंने अपने जीवन में संघर्ष झेलते हुए नारी शिक्षा का अलख जगाया। वही युवा समाजसेवी रमेश कुमार मौर्य ने कहा सावित्रीबाई फुले की देन है कि आज हमारे देश की बहन बेटियां पढ़ लिख कर डॉक्टर इंजीनियर पुलिस शिक्षक पायलट बन रही हैं
इस दौरान प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस पर उनकी झांकी चांदनी केशरी तथा माधुरी द्वारा निकाली गयी। इसके पूर्व बसाढ़ी ग्राम में सावित्रीबाई फूले बोधिसत्व बाबा भीमराव अंबेडकर निःशुल्क श्रमेण शिक्षण संस्थान का आधार शिला भंते अशोक वंश द्वारा स्वयं की दान स्वरूप दी गई भूमि पर रखा। इस अवसर पर भंते सुगत मुनि, अशोक वंश, नागसेन, धम्मपुत्र, रमेश कुमार मौर्य, लालजी मौर्य, नंदलाल, क्रांति कुमार, सरोज कुमार, राजन केसरी, पूनम पांडे, सुषमा केशरी, उषा सिंह, शकुंतला, स्नेहा, नीलम, बिट्टू, तारा, बसंती, कृष्णा, सीमा, चिंता, आशा, सुखदेई, निर्मला, संगीता, दुर्गावती, प्रतिज्ञा सिंह,स्नेहा मौर्या सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलवंती देवी ने संचालन संस्थापक डॉ बुद्ध प्रताप मौर्य ने किया।







No comments:
Post a Comment