चकिया में कोतवाल अर्जुन सिंह की सख्त कार्रवाई, फर्जी वाहनों पर टूटा पुलिस का डंडा, विशेष चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप, सड़कों पर छाया सन्नाटा - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, November 15, 2025

चकिया में कोतवाल अर्जुन सिंह की सख्त कार्रवाई, फर्जी वाहनों पर टूटा पुलिस का डंडा, विशेष चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप, सड़कों पर छाया सन्नाटा

 चकिया में कोतवाल अर्जुन सिंह की सख्त कार्रवाई, फर्जी वाहनों पर टूटा पुलिस का डंडा, विशेष चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप, सड़कों पर छाया सन्नाटा




चकिया। प्रदेश भर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत आज चकिया में कोतवाल अर्जुन सिंह तथा क्षेत्राधिकारी रघुराज के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ बड़े पैमाने पर चेकिंग की गई। अभियान शुरू होते ही वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और फर्जी नंबर प्लेट, अवैध संशोधन व बिना कागजात वाले कई वाहन मौके पर ही बंद कराए गए।



पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों और एंट्री प्वाइंट पर नाकेबंदी कर सख्त चेकिंग की। अचानक शुरू हुई इस कार्यवाही से सड़क पर फर्राटा भर रही कई संदिग्ध और फर्जी गाड़ियाँ मौके से ही गायब हो गईं। कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में ऐसा सन्नाटा पसरा कि आमतौर पर भीड़भाड़ वाली सड़कें भी खाली नज़र आने लगीं।


कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि यह अभियान प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य फर्जी वाहनों, अवैध संशोधित बाइक-कार, बिना लाइसेंस, बिना बीमा और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करना है। उन्होंने कहा कि यातायात अनुशासन कायम रखने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ऐसी कार्यवाहियाँ लगातार जारी रहेंगी।



क्षेत्राधिकारी रघुराज ने स्पष्ट किया कि किसी भी वाहन चालक के साथ मनमानी नहीं की जा रही है, लेकिन कानून का पालन न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान के दौरान कई चालानों के साथ कुछ वाहनों को सीज़ भी किया गया है।



स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस मुहिम का समर्थन करते हुए कहा कि इससे सड़क सुरक्षा में सुधार होगा और फर्जी वाहन चलाने वालों पर रोक लगेगी।


चकिया में चला यह संयुक्त चेकिंग अभियान साफ संदेश देता है—बिना वैध कागजात और नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाना अब नहीं चलेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad