अलीनगर थाने में बालिकाओं को नारी सुरक्षा एवं सम्मान पर किया गया जागरूक - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, September 29, 2025

अलीनगर थाने में बालिकाओं को नारी सुरक्षा एवं सम्मान पर किया गया जागरूक

 अलीनगर थाने में बालिकाओं को नारी सुरक्षा एवं सम्मान पर किया गया जागरूक


रिपोर्ट - दिलीप कनौजिया 


चंदौली। महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर अलीनगर थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राम जानकी स्कूल परिसर में हुआ, जिसमें विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।



थाना पुलिस ने छात्राओं को समझाया कि किसी भी आपात स्थिति में वे 1090, 112 और 181 जैसे हेल्पलाइन नंबरों का तुरंत इस्तेमाल करें। इसके साथ ही उन्हें साइबर अपराध, छेड़छाड़ और उत्पीड़न जैसी परिस्थितियों से निपटने के तरीकों की भी जानकारी दी गई।



पुलिस अधिकारियों ने कहा कि "नारी सम्मान, समाज का सम्मान है," इसलिए प्रत्येक छात्रा को सजग और आत्मनिर्भर बनना होगा। कार्यक्रम में बालिकाओं ने भी सवाल पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान पाया।




अलीनगर थाना पुलिस की इस पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया। स्कूल प्रबंधन ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसे समय-समय पर जारी रखने की अपील की।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad