आदर्श नगर पंचायत चकिया के अधिकारी हुए लापरवाह, आस्था का केंद्र मां काली जी के पोखरे में फैली गंदगी - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, June 20, 2025

आदर्श नगर पंचायत चकिया के अधिकारी हुए लापरवाह, आस्था का केंद्र मां काली जी के पोखरे में फैली गंदगी

 आदर्श नगर पंचायत चकिया के अधिकारी हुए लापरवाह, आस्था का केंद्र मां काली जी के पोखरे में फैली गंदगी





चकिया(मीडिया टाइम्स)। आदर्श नगर पंचायत चकिया में प्रशासनिक लापरवाही अब आम जनता की आस्था पर भारी पड़ रही है। नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल, मां काली जी के प्रसिद्ध पोखरे में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यह पोखरा न केवल धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, बल्कि स्थानीय लोगों की भावनाओं से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।





हर साल हजारों श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना करने आते हैं, विशेषकर त्योहारों के समय इस स्थान की रौनक देखते ही बनती है। लेकिन अब चारों ओर फैला कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक की बोतले, गंदा पानी इस ऐतिहासिक स्थल की सुंदरता को बदरंग कर रहा है।





स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन को कई बार शिकायत देने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्वच्छता कर्मी कभी-कभार आते हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था पूरी तरह से खानापूर्ति बनकर रह गई है।




इस लापरवाही के चलते न सिर्फ श्रद्धालुओं को असुविधा हो रही है, बल्कि पोखरे का जल भी प्रदूषित होता जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं।




अब सवाल उठता है कि आदर्श नगर पंचायत के अधिकारी कब जागेंगे? क्या एक धार्मिक स्थल की गरिमा को बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है?


जनता की मांग है कि नगर प्रशासन अविलंब सफाई अभियान चलाए, पोखरे की नियमित सफाई हो और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए, ताकि चकिया की सांस्कृतिक पहचान सुरक्षित रह सके।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad