जिलाधिकारी ने किया नारायनपुर पंप कैनाल का निरीक्षण - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Tuesday, June 17, 2025

जिलाधिकारी ने किया नारायनपुर पंप कैनाल का निरीक्षण

 जिलाधिकारी ने किया नारायनपुर पंप कैनाल का निरीक्षण






चन्दौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग द्वारा आज नरायनपुर पम्प कैनाल का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों के साथ सभी पंपों की जानकारी ली गई। 




संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि गंगा नदी का जलस्तर सामान्य मानक 60 मीटर से कम होने के कारण नरायनपुर पंप कैनाल नहीं चल पा रहे हैं। गंगा का जलस्तर 59.85 मीटर पर था। हालांकि इसमें बढ़ोत्तरी हो रही थी। 



सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि गंगा नदी में जल स्तर बढ़ते ही तत्काल चंदौली जनपद के कई गाँव के किसान लाभान्वित होंगे।








जिलाधिकारी ने गंगा नदी में जल स्तर बढ़ते ही नहरों में टेल तक पानी निर्बाध रूप से पहुंचने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों की ख़ुशहाली हमारी प्राथमिकता है। 


निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिशासी अभियंता एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad