चकरघट्टा पुलिस ने अभियुक्त संग एक देशी तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर किया बरामद
नौगढ़ चंदौली रिपोर्ट इंद्रजीत भारती।आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.), अपर पुलिस अधीक्षक सदर व आशुतोष, क्षेत्राधिकारी नौगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चकरघट्टा के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर जनकपुर पुलिया के पास से दलजीत उर्फ हसनू पुत्र अर्जुन निवासी औराही उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।
दलजीत की अपराधिक इतिहास 1.मु.अ.सं.- 10/20219 धारा 8/20 NDPS 2.मु.अ.सं.-11/2019 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट 3.मु.अ.सं.-45/2021 धारा 8/20 NDPS एक्ट 4.मु.अ.सं.- 86/2024 धारा 317 (2) BNS 5.मु.अ.सं.- 88/2021 धारा 379,411 BNS 6.मु.अ.सं.- 90/21 धारा 3/25 आ. एक्ट 7.मु.अ.सं.- 13/2024 धारा 8/20 NDPS एक्टजाना चकराघट्टा 8.मु.अ.सं.-27/2023 धारा 3/25 आ. एक्ट तथा 8/20 ndps act थाना करमा सोनभद्र 9.मु.अ.सं.- 935/24 धारा 117(2), 305 बना थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र पाया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 31/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चकरघट्टा का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार (चौ0 प्र0 मझगावा)उ0नि0 असफाक हुसैन हे0का0 कमलेश पाण्डेय 0का0 अभिषेक पाल 0 हरेन्द्र यादव मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment