अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान: - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, May 24, 2025

अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान:

 अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान:




चकिया भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में नगर के ऐतिहासिक मां काली मंदिर पोखरा घाट पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।





कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने घाट की साफ-सफाई, सज्जा व जल संरक्षण की दिशा में श्रमदान किया। 


इस अवसर पर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति, सेवा और सनातन मूल्यों की प्रतीक थीं। उनका जीवन संपूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से हम उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं।


भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह ने बताया कि यह अभियान 21 मई से 31 मई तक जनपद भर में विभिन्न कार्यक्रमों के रूप में संचालित किया जा रहा है। जिसमें स्वच्छता, वृक्षारोपण, विचार गोष्ठी व सेवा कार्य शामिल हैं।


इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश जायसवाल, विजय विश्वकर्मा, शुभम मोदनवाल, शिवरतन गुप्ता, सभासद रवि गुप्ता ,रिंकू मोदनवाल, बादल सोनकर ,उमेश चौहान, दिनेश कसौधन, राममूरत कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा रामदुलारे गोंड मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad