जिलाधिकारी का हुआ तबादला चंद्र मोहन गर्ग होंगे चंदौली जिले नए जिलाधिकारी - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, April 16, 2025

जिलाधिकारी का हुआ तबादला चंद्र मोहन गर्ग होंगे चंदौली जिले नए जिलाधिकारी

जिलाधिकारी का हुआ तबादला चंद्र मोहन गर्ग होंगे चंदौली जिले नए जिलाधिकारी





उतर प्रदेश, योगी सरकार ने प्रदेश में ताबड़तोड़ IAS अफसरों का तबादला, करते हुए कई जिलों के डीएम बदल दिये मंगलवार को 16 IAS अफसरों का तबादले कर दिए गए हैं।




 जारी किए गए आदेश में चंद्र विजय सिंह को विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग मिला है। वहीं, निखिल टीकाराम फुण्डे को चंदौली से हटाकर अब अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया है। चंद्र मोहन गर्ग को नगर आयुक्त, नगर निगम प्रयागराज से हटाकर चंदौली का जिलाधिकारी बनाया गया है। 



वहीं, सीलम साई तेजा नगर आयुक्त, नगर निगम प्रयागराज होंगे। मृणाली अविनाश जोशी मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर, निशा मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन, संजय चौहान जिलाधिकारी अमेठी, शिपू गिरी नगर आयुक्त, नगर निगम सहारनपुर होंगे।




इसके अलावा महेंद्र वर्मा को सचिव, यूपी भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण, अवनीश कुमार राय को जिलाधिकारी बदायूं, शुभ्रांत कुमार शुक्ल को जिलाधिकारी इटावा, आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को जिलाधिकारी कन्नौज, निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, संदीप भागिया को अपर आयुक्त, राज्य कर गौतमबुद्ध नगर, कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण को मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर और राज कुमार को विशेष ऊर्जा विभाग बनाया गया।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad