डॉ भीमराव अंबेडकर जी के संविधान व विचारों में देश की आत्मा बसती है - पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, April 14, 2025

डॉ भीमराव अंबेडकर जी के संविधान व विचारों में देश की आत्मा बसती है - पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान

 डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व संध्या पर द्वीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया




डॉ भीमराव अंबेडकर जी के संविधान व विचारों में देश की आत्मा बसती है - पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान



शहाबगंज, चन्दौली। विकासखंड शहाबगंज के ग्राम पंचायत भुड़कुड़ा प्रधान अशोक पासवान के नेतृत्व में डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब की जयंती के पूर्व संध्या पर साहब की प्रतिमा की सफाई करते हुए डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब व गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित किया गया।




 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान प्रदेश उपाध्याय अनुसूचित मोर्चा ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व संध्या पर लोगों को संबोधित करते हुए कहें कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के संविधान व विचारों में देश की आत्मा बसती है हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा देशवासियों को अंबेडकर साहब के पद चिंन्हो पर चलने का व उनके जीवन शैली को आत्मसाद करने की बात करते हैं हमारे देश का संविधान सबसे बड़ा लिखित संविधान है यह संविधान हमें अपना हक न्याय दिलाता है।



 विशिष्ट अतिथि प्रवीण सिंह कुशवाहा प्रदेश मीडिया प्रमुख भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे कि हमारा देश संविधान से है संविधान से रहेगा संविधान में हमारी मूल आत्मा बसती है हर युवा पीढ़ी को डॉ भीमराव अंबेडकर को अवश्य पढ़ाना व जानना चाहिए जिससे हमारे जीवन में एक अखण्ड ऊर्जा की प्राप्ति होगी और हम अपनी शक्तियों का सही ढंग से सही दिशा में प्रयोग कर सकेंगे। 




इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा, प्रमोद चौहान, प्रदीप जायसवाल, महेश गौड़, प्रतीक पांडे, गरीब पासवान, पत्रकार देवा सरकार व भारी संख्या में सम्मानित लोग मौजूद रहे।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad