कम्पोजिट विद्यालय उदयपुरा के बच्चों ने गणित विज्ञान प्रदर्शनी में पूरे जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, March 22, 2025

कम्पोजिट विद्यालय उदयपुरा के बच्चों ने गणित विज्ञान प्रदर्शनी में पूरे जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया


कम्पोजिट विद्यालय उदयपुरा के बच्चों ने गणित विज्ञान प्रदर्शनी में पूरे जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया




शहाबगंज।शुक्रवार को सकलडीहा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंदौली में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी आयोजित की गई थी।जिसमें प्रत्येक विकास खण्ड से 2 उच्च प्राथमिक विद्यालयों से विज्ञान के 6 छात्र( प्रत्येक विद्यालय से 3 छात्र) एवं 2 उच्च प्राथमिक विद्यालयों गणित के 6 छात्र (प्रत्येक विद्यालय से 3 छात्र)अपने–अपने मॉडल एवं प्रदर्शनी हेतु संबंधित सामग्री के साथ प्रतिभाग किए थे।जिसमें कम्पोजिट विद्यालय उदयपुरा को गणित मॉडल में पूरे जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।





यह गणित मॉडल शिक्षक विवेकानन्द त्रिपाठी के मार्गदर्शन में खुशी गुप्ता कक्षा 8,अमन कक्षा 7, शिवम कक्षा 7 ने बनाया था।इस दौरान उप शिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य विकायल भारती द्वारा बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।जिसके क्रम में शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय उदयपुरा पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार रहे।





 कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। उन्होंने कहा कि "प्रिय बच्चों, गणित विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त करना बहुत बड़ी उपलब्धि है।आप सभी ने कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जिस पर हमें गर्व है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि आप भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते रहें और अपने परिवार, स्कूल और जनपद का नाम रोशन करें। 




ऊँचाइयों को छूते रहें,और हमेशा ज्ञान के प्रकाश में आगे बढ़ें। ईश्वर आपको सफलता और सुख प्रदान करे।मुख्य अतिथि ने मॉडल बनाने वाले छात्र खुशी गुप्ता कक्षा 8,अमन कक्षा 7,शिवम कक्षा 7 को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया।



कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक वरूणेंद्र पाठक ने किया।इस दौरान शिक्षक अमर बहादुर सिंह,संजीव कुमार सिंह, मु० जावेद खां,मेराज अहमद,विवेकानन्द त्रिपाठी,सत्येन्द्र कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।




कार्यक्रम का संचालन का संचालन विवेकानन्द त्रिपाठी ने किया।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad