मरवटिया के महुआरिया की होलिका हुई चोरी तलाश में जुटी पुलिस - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, March 13, 2025

मरवटिया के महुआरिया की होलिका हुई चोरी तलाश में जुटी पुलिस

चकिया ( मीडिया टाइम्स )। नौगढ़, चंदौली अराजक तत्वों ने एक बार फिर खुलेआम कानून 



व्यवस्था को चुनौती दी है। होली से पहले जहां पूरा क्षेत्र त्योहार की तैयारियों में जुटा था, वहीं होलिका के अचानक गायब होने की घटना ने सनसनी फैला दी। पंचायत मरवटिया के महुअरिया बस्ती में रखी गई होलिका रातों-रात रहस्यमय तरीके से लापता हो गई।


सुबह जब स्थानीय लोगों ने देखा तो वहां होलिका का कोई निशान नहीं था। तब 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। लेकिन अब तक न होलिका नहीं मिली और न ही आरोपीयों की पहचान हो पाई।


कुछ दिन पूर्व ही  विशेषरपुर गांव में होलिका जला दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इसी तरीके तीन दिन पहले चकरघट्टा थाना क्षेत्र में नर्मदापुर रविदास मंदिर की मड़ई को नष्ट करने के साथ ही होलिका जलाई गई, जहां थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इन घटनाओं के बावजूद अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं और अब उन्होंने होलिका को ही गायब कर प्रशासन को खुली चुनौती दे डाली।


मंगलवार को नौगढ़ और चकरघटृटा थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें एसडीएम कुंदन राज कपूर और पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन बैठक के कुछ ही घंटों बाद होलिका गायब होने की घटना ने साबित कर दिया कि अपराधी प्रशासन से नहीं डरते। स्थानीय लोगों में गुस्सा है। यह सिर्फ लकड़ी का ढांचा नहीं, बल्कि लोगों की आस्था पर हमला है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad