कृषि विज्ञान केन्द्र चन्दौली के परिसर में मिलेट्स रेसिपी विकास उपभोक्ता जागरूकता/त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम/जनपदीय तिलहन मेला एवं आत्मा कृषक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, February 28, 2025

कृषि विज्ञान केन्द्र चन्दौली के परिसर में मिलेट्स रेसिपी विकास उपभोक्ता जागरूकता/त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम/जनपदीय तिलहन मेला एवं आत्मा कृषक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

चकिया ( मीडिया टाइम्स )। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव द्वारा प्रांगण में लगे सभी 



स्टालों का अवलोकन किया गया एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।


डा० अमित कुमार सिंह, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, चन्दौली द्वारा मिलेट्स की फसलों की उत्पादन तकनीकी एवं उसके लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी दी तथा बताया गया कि खेती केवल जीविकोपार्जन का साधन नहीं रह गया है। बी०डी० पाण्डेय, मिलेट्स सम्बन्धी उद्यमी द्वारा बताया गया कि मिलेट्स की फसलें कम उर्वरता वाली एवं कम पानी वाले क्षेत्रों में उगाई जा सकती है एवं इनसे बने उत्पाद बिस्किट, समोसा, लड्डू, केक का स्टाल लगाकर प्रदर्शन कर इनके गुणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।



मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मानव जीवन में हो रही विभिन्न बीमारियों से बचने हेतु मिलेट्स से जुड़े फसलें ज्यार, बाजरा, सावां, कोदों, कुटकी आदि के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दी। 


रमेश सिंह, अध्यक्ष शिवनन्दम् फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी, धानापुर ने जायद मक्का के उत्पादन एवं तिलहनी फसलों की खेती के विषय में विस्तृत जानकारी दी तथा कृषकों की आमदनी बढ़ाने हेतु कृषि में विविधीकरण अपनाने पर जोर दिया। मनासिंह कुशवाहा, अवर अभियन्ता द्वारा खेती में कृषि यंत्रीकरण एवं जायद फसलों के लिये हो रही सिंचाई के असुविधा में सोलर सिंचाई पम्प लगाने हेतु प्रोत्साहित किया।


उक्त कार्यक्रम में मिलेट्स से सम्बन्धित रेसिपी का बी०डी० फीड्स, होटल गुलाब कोठी, होटल रमाडा, अशोक इन्टर कालेज, बबुरी, राजकीय बालिका इन्टर कालेज सैयदराजा, होटल स्प्रिंक स्काई द्वारा स्टाल लगाकर प्रदर्शित किया गया। चयन समिति द्वारा स्टालों पर लगे रेसिपी के टेस्ट के आधार पर होटल रमाडा को प्रथम, बी०डी० फीड्स को द्वितीय एवं अशोक इन्टर कालेज, बबुरी को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

उप कृषि निदेशक ने सभी किसान भाईयों से अपील की गयी कि सभी तिलहनी एवं दलहनी की खेती करें। साथ ही दलहन एवं तिलहन के खेती के लिए किसान भाईयों को प्रेरित किया।


 इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने  अन्न (मोटे अनाज) से होने वाले लाभों के बारे में किसान भाइयों को विस्तृत रूप से जानकारी दी। 


इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, प्रतिनिधि जिला उद्यान अधिकारी, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर, एकीकृत बाल विकास, कृषि विभाग के समस्त कर्मचारी व प्रगतिशील कृषक श्री विठ्ठलदास व अन्य कृषक उपस्थित रहे।


अन्त में उप कृषि निदेशक द्वारा मिलेट्स रेसिपी विकास उपभोक्ता जागरूकता / त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम / जनपदीय तिलहन मेला में उपस्थित सभी किसानों, विभिन्न विभागों के स्टाल, विभाग के उपस्थित सभी अधिकारियों / कर्मचारियों एवं आत्मा योजना से भ्रमण पर आये कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित कर समाप्ति की घोषणा की गयी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad