चकरघट्टा पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, February 24, 2025

चकरघट्टा पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 चकरघट्टा पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार



 





नौगढ़, चंदौली।चकरघट्टा थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन गैस प्लान्ट में चन्दुल राम पुत्र कोमन राम निवासी कुपा थाना खरौन्धी जिला गढ़वा झारखण्ड द्वारा शराब के नशे मे साथ में काम कर रहे एक मजदूर राजेश राम पुत्र गरीब राम निवासी अरसली उत्तरी थाना भवनाथपुर जिला गढ़वा झारखण्ड उम्र करीब 40 वर्ष को मार पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। 





घायल राजेश राम का इलाज के दौरान19 फरवरी को ट्रामा सेन्टर वाराणसी में मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी चंचल देवी द्वारा तहरीर प्रस्तुत करने पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 09/2025 धारा 105 बी.एन.एस बनाम चन्दुल राम उपरोक्त के विरूध्द अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित की गयी। 





पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चकरघट्टा भूपेन्द्र कुमार निषाद मय हमराह व स्वाट/सर्विलांस पुलिस बल के साथ सुबह 7 बजे बरम पुलिया तिवारीपुर के पास से अभियुक्त चन्दुल राम उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।





 थाना स्थानीय द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के आधार पर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।





गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद उ0नि0 महेन्द्र प्रसीद तिवारी हे0का0 शशिकान्त यादव मौजूद रहे।





No comments:

Post a Comment

Post Top Ad