6 राशि गोवंश संग एक तस्कर गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, February 24, 2025

6 राशि गोवंश संग एक तस्कर गिरफ्तार

 6 राशि गोवंश संग एक तस्कर गिरफ्तार







नौगढ़, चंदौली।पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध प्रभावी अंकुश लगाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक (आप0) अनिल कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा समय 23.25 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर लौवारी कला मोड़ के पास से वध हेतु क्रूरता पूर्वक एक दूसरे में बांधकर पैदल हांककर मारते पीटते बिहार ले जाते समय 06 राशि गोवंश को बरामद किया गया।






 नागेश्वर बिन्द पुत्र लल्लू बिन्द ग्राम घटवापुर थाना चैनपुर भभुआ बिहार को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी/ बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 12/25 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।





 पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह अपने अन्य साथी के साथ मिलकर थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर के आस-पास के गाँव से सस्ते दामों में गोवंशीय पशुओं को खरीदकर जंगल के रास्ते बिहार ले जाकर चैनपुर में लगने वाले में मेलें में ऊँचे दामों में बेच देते।





बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह उ0नि0 अमित कुमार सिंह उ0नि0 अभय कुमार सिंह का0 मो0 गुफरान का0 सूरज यादव मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad