चकिया ( मीडिया टाइम्स )। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं
स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी/ पुलिस अधीक्षक, आपरेशन श्री अनिल कुमार यादव के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूल-कालेजों, गांव, कस्बा, बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला एवं बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में महिला पुलिस बीट अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर बताया गया कि सोशल मीडिया एक शक्तिशाली उपकरण है, जिसे सही तरीके से उपयोग किया जाना चाहिए। हमें इसके फायदों का लाभ उठाते हुए इसके नुकसानों से बचना चाहिए। सोशल मीडिया का सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग करके हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।
सोशल मीडिया के कई फायदे हैं। जैसे जानकारी का खजाना, समाजिक संपर्क, व्यवसाय को बढ़ावा, सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता आदि। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया के नुकसान भी हैं। जैसे समय की बबार्दी, निजता का उल्लंघन, साइबर बुलिंग, नकली/भ्रामक खबरें आदि। सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के लिए हमें थोड़ा जागरूक होने की आवश्यकता है, जिसमें गोपनीयता सेटिंग्स, अजनबियों से सावधान रहें, नकली खबरों से बचें, सकारात्मक और उपयोगी सामग्री को साझा करें, समय सीमा निर्धारित करें।
इसके साथ ही महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं महिलाओं की सुरक्षा सहायता हेतु निर्मित न्यायिक कानूनों का दुरुपयोग एवं झूठे मुकदमों के परिणाम, साइबर हिंसा एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का सतर्कता एवं सावधानी से प्रयोग किये जाने एवं किसी अपराध का बोध होने पर बिना संकोच स्थानीय थाना पर अपनी बात या शिकायत करने से सम्बन्धित बिन्दुओं को इंगित करते हुए विस्तार से उनकी जानकारी दी गई एवं मिशन शक्ति फेज-05 सम्बन्धित पंपलेट वितरित किए गए, इसके साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारे में चर्चा करते हुए जागरुक किया गया है।




No comments:
Post a Comment