अलीनगर पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किया गया गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, December 5, 2024

अलीनगर पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किया गया गिरफ्तार

चकिया ( मीडिया टाइम्स )। जनपद चन्दौली में शराब तस्करों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व 


तस्करी में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा निर्देशन में  विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सदर व आशुतोष क्षेत्राधिकारी PDDU नगर के कुशल पर्यवेक्षण/मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर विनोद कुमार  मिश्रा के कुशल नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

 दिनांक 05.12.2024 को समय करीब सुबह 10.00 बजे मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर चकियाँ तिराहा टेम्पो स्टैंड थाना अलीनगर से चेकिंग के दौरान तीन बैंग मे 11 बोतल रायल स्टेज 09 बोतल सिंगनेचर 12 अदद एन्टी क्यूरी 12 अदद आफ्टर डार्क 18 ट्रेट्रा पैक 8PM अंग्रेजी नाजायज शराब बरामद कर 03 तस्कर। 

1. मोहित कुमार पुत्र सुनील प्रसाद सिंह निवासी वार्ड नं0 16 सकरवार टोला मोकामा थाना मोकामा जिला पटना बिहार उम्र 29 वर्ष 

2. अंकित कुमार पुत्र सिद्धनाथ शर्मा निवासी पडरी थाना बिहिटा जिला पटना बिहार उम्र 24 वर्ष 

3. कुनाल साहनी पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी पूर्वी लोहानीपुर दास लेन कहार टोली मोड़ थाना कदम कुआ जिला पटना बिहार उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


विवरण बरामदगी -

तीन बैंग मे 11 बोतल रायल स्टेज, 09 बोतल सिंगनेचर, 12  एन्टी क्यूटी, 12 आफ्टर डार्क, 18 ट्रेट्रा पैक 8PM अंग्रेजी नाजायज शराब। 

बरामद शराब की अनुमानित कीमत (बिहार प्रान्त के अनुसार)  करीब 20000/- रूपये 


गिरफ्तारी / बरामदगी  में शामिल पुलिस टीम-

1. निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर जनपद चन्दौली। 

2. उप निरीक्षक गोविन्द सिंह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।

3. उ0नि0 शिवानन्द सिंह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली। 

4. हे0का0 कमलेश पाण्डेय थाना अलीनगर जनपद चन्दौली 

5. हे0का0 रोशन यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad