19 राशि गौवंश संग चार तस्कर गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, October 21, 2024

19 राशि गौवंश संग चार तस्कर गिरफ्तार




थाना चकरघट्टा  व थाना नौगढ़ पुलिस टीम की सयुंक्त कार्यवाही में जंगल के रास्ते वध हेतु बिहार ले जा रहे 19 राशि गोवंश बरामद करते हुए 04 गोतस्कर किये गये गिरफ्तार।

 

चन्दौली-पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा गौतस्करी के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा* के कुशल पर्यवेक्षण/मार्गदर्शन में दिनांक 20.10.2024 को रात्रि 21.10 बजे थानाध्यक्ष चकरघट्टा भूपेन्द्र कुमार निषाद मय हमराह तथा थानाध्यक्ष नौगढ कृपेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मझगांई जंगल के रास्ते वध हेतु बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल के लिए ले जाते समय 19 राशि गोवंश को बरामद करते हुए 04 शातिर गोतस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर स्थानीय पर मु0अ0सं0 74/2024 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



*पूछताछ विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ मे बताया गया कि जनपद सोनभद्र के देहात क्षेत्रों से सस्ते दामो पर गौवंशो को खरीदकर एकत्रित कर जंगल के रास्ते मझंगाई, जमसोत व बिहार होते पश्चिम बंगाल ले जाकर ऊंचे दामो मे बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते है। 


*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

1.राजेश यादव पुत्र रामजी यादव निवासी ग्राम मझगाई थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 34 वर्ष 

2. बसन्तू वियार पुत्र डंगर वियार निवासी ग्राम लालतापुर थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 36 वर्ष 

3. करन कुमार पुत्र शिवबरत राम निवासी ग्राम लालतापुर थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 32 वर्ष 

4. सवरू यादव पुत्र लालता यादव निवासी ग्राम जमसोत थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 50 वर्ष



*अभियुक्त राजेश यादव का आपराधिक इतिहास-*

1.मु0अ0सं0 63/2024 धारा 132,221,324(2), 352 बीएनस व 26 वन अधि0 थाना चकरघट्टा चन्दौली

2.मु0अ0सं0 12/2021 धारा 380,411457 भादवि थाना नौगढ चन्दौली

3.मु0अ0सं0 38/2017 धारा 307,332,353,504,506 भादवि,व 2/3 सार्वजनिक सम्पत्ति अधि0 थाना नौगढ चन्दौली


*बरामदगी का विवरण-*

19 राशि गौवंश (7 राशि बैल व 12 राशि गाय)



*गिरफ्तारी का दिनांक व समय-*

दिनांक 20.10.2024 समय 21.10 बजे स्थान मंझगाई जंगल


इस दौरान टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद थाना चकरघट्टा चन्दौली 

थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह थाना नौगढ चन्दौली 

हे0का0 संजय शाहू थाना चकरघट्टा चन्दौली

का0 आनन्द कुमार मौर्य थाना चकरघट्टा चन्दौली

हे0का0 आशुतोष कुमार थाना नौगढ चन्दौली मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad