पागल बंदर ने दस दिनों में सत्तर लोगों को बनाया अपना शिकार, कोतवाल ने वनविभाग को कराया अवगत - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, July 13, 2024

पागल बंदर ने दस दिनों में सत्तर लोगों को बनाया अपना शिकार, कोतवाल ने वनविभाग को कराया अवगत

 पागल बंदर ने दस दिनों में सत्तर लोगों को बनाया अपना शिकार, कोतवाल ने वनविभाग को कराया अवगत 








डीडीयू नगर।नगर क्षेत्र के परशुरामपुर वार्ड के सिकटियां में एक बंदर ने लोगों के लिए मुसिबत बन गया हैं। दस दिनों में सत्तर लोगों से ज्यादा को काट कर अपना शिकार बना चुका है। 






जिसमें महिला,बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं। बंदर के डर से लोगों ने घर की छतों पर जाना छोड़ दिया है। 









राह चलते लोगों को बंदर दौड़ा लेता है।सबसे अधिक छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग लोगों पर बंदर हमला कर चुका है।इन दिनों लोग छोटे बच्चों को सेफ जोन रखना चाहते है। 







जिससे बच्चा सुरक्षित रह सके। कहीं बंदर बच्चों पर हमला न कर दे। लोगों ने इसकी शिकायत नगर पालिका और वन विभाग के अधिकारियों से की है। बावजूद सभी ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। बंदर ने घर के बाहर खेल रहीं 14 वर्षीया संध्या पर हमला कर उसे घायल कर दिया।








 इसके अलावा दो वर्ष का युवन गोस्वामी अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी बंदर वहां आया और उस पर हमला कर दिया। 








बंदर ने युवक का कान काट लिया। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर परिवार जब तक वहां पहुंचते तब तक बंदर वहां से भाग गया।






लोग बंदरों से परेशान हो गए है। स्थानीय लोगों ने मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह से पागल बंदर से निजात दिलाने का मांग किया है।







इस बाबत कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग को अवगत करा दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad