चंदौली ( मीडिया टाइम्स )। देशभर में लागू हुए नए कानून को लेकर जागरूक बनाने व अपराध के प्रति
सजग रहने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत ट्रांसमीटो डेवलपमेंट फाऊंडेशन संस्था द्वारा डेहरी थाना क्षेत्र के कुशवाहा भवन में विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी डेहरी कंचन राज मौजूद रहे।
डीएसपी ने लोगों को जागरुक करते हुए नए कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दिया और बताया कि नए कानून के लागू होने के बाद पूरे देश में अब भारतीय दण्ड संहिता की परिभाषा बदल गई है, कई धाराओं में बदलाव किया गया है।
जिसकी जानकारी आम लोगो तक पहुंचाने के लिए सीधा संवाद किया जा रहा है। डीएसपी ने कानून की तमाम धाराओं को अब किसी और आईपीसी की धारा से जाना जाएगा इसकी विस्तृत जानकारी लोगो को दिया।
एसआई डेहरी टाउन विश्वजीत कुमार और माधुरी कुमारी साइबर थाना डेहरी ने लोगों को मोबाइल व आनलाइन से होने वाले धोखाधड़ी से सावधान रहने, साइबर क्राइम, गांव में रकम दोगुना करने की बात करने वालों, फेरी वालों व अजनबी व्यक्तियों से सोना चांदी माजंने वाले व्यक्तियों से सावधान रहने की हिदायत दी गई और उनके मौलिक अधिकारों तथा विभिन्न आईपीसी के बारे में जानकारी दिया।
ट्रांसमीटो डेवलपमेंट फाउंडेशन के जिला प्रभारी श्री प्रतीक गौरव ने कहा कि पुराने कानून अंग्रेजों के कानून थे। बड़े गौरव की बात है।
अब हम देश में अपने कानून से न्याय पाएंगे, मौजूदा समय में आजादी के बाद से ही अंग्रेजों के कानून के सहारे कानून की लड़ाई लड़ी जाती थी लेकिन अब देश ने अपने कानून बना लिया है, देश ने अंग्रेजों से दो कदम आगे बढ़ते हुए अपने कानून बनाकर लोगों को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए जो पहल की है वो कबीले तारीफ़ है।
गौरव ने अपने संबोधन में लोगो से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संदेहास्पद गतिविधियां होने पर 112 या पुलिस में काल कर जानकारी दें, तत्काल पुलिस आपके सहायता के लिए पहुंच जाएगी। पुलिस को आप अपना मित्र समझे। आपकी थोड़ी सी सजगता से कई गंभीर अपराध घटने से बच सकते हैं।
बताते चले की संस्था बेरोजगारी उन्मूलन शिक्षा एवं एग्रीकल्चर के क्षेत्र में लगातार काम कर रही साथ ही साथ सरकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए जन चौपाल संगोष्ठी के माध्यम से सदैव जागरूकता अभियान चलती रहती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिंकी, रेखा, बबलू, आशा,निधि, अनीशा, चंद्र ,अनुज, मनोज, गुड्डू शुक्ला, अमन, राहुल, विकास, गीता, अखिलेश,सोनल, संतामुनी, संजय, प्रतिमा, आकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
डीएसपी डेहरी कंचन राज ने संस्था के कार्यों तथा उक्त कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा किया।




No comments:
Post a Comment