उत्तर प्रदेश मे बढ़ायी गयी लॉक डाउन की अवधि, अब इस दिन तक बंद रहेगा प्रदेश - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, May 3, 2021

उत्तर प्रदेश मे बढ़ायी गयी लॉक डाउन की अवधि, अब इस दिन तक बंद रहेगा प्रदेश

 


अप्रैल को योगी सरकार ने प्रदेश में शुक्रवार शाम आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन करने का निर्णय लिया था और आज तीन मई को दो दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। जो कि दिखाता है कि यूपी में हालात कितने मुश्किल होते जा रहे हैं।


"अब प्रदेश मे इस बंदी को बढ़ाकर गुरुवार 6 मई  सुबह सात बजे तक कर दिया है। प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ये सख्त कदम उठाया है, जिससे इस महामारी के प्रकोप को कम किया जा सके। "


दरअसल, पिछले दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर सुनवाई करते हुए दो दिनों के लॉकडाउन को नाकाफी बताते हुए कहा था कि सरकार ने अपने विवेक के अनुसार संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दो दिन का लॉकडाउन लगाया है साथ ही अन्य पाबंदियां भी लागू की हैं पर संक्रमण के नए मामलों को देखते हुए यह निरर्थक ही लग रहा है। ये उपाय नाकाफी प्रतीत होते हैं। हाईकोर्ट ने लंबे लॉकडाउन को प्रदेश के लिए जरूरी बताया था। सरकार का यह फैसला हाईकोर्ट के आदेश की निगाह से ही देखा जा रहा है। 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad