ग्राम्या संस्थान द्वारा संयुक्त रुप से बैठक कर किया जा रहा जागरूक - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Tuesday, March 2, 2021

ग्राम्या संस्थान द्वारा संयुक्त रुप से बैठक कर किया जा रहा जागरूक





 शहाबगंज/चंदौली। लोक मीडिया ।  ग्राम्या संस्थान एवं ऑक्सफैम के संयुक्त तत्वावधान में मरीजों के अधिकार को लेकर मंगलवार को   PHC  शहाबगंज में आशा, आशा संगिनी,एएनएम, HEO, स्टाफ़नर्स के साथ संयुक्त रूप से  बैठक की गई।

बैठक  के दौरान  संस्थान की कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा मरीजो का अधिकार कानून बनाया गया है। सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालो के लिए लेकिन उसका पालन नही हो रहा है। इस कानून के बारे में किसी को जानकारी ही नही है। प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टरों द्वारा मनमाने तरीके से धन उगाही की जा रही है,एवं मरीजों को उचित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं मरीजों के कुछ अधिकार दिए गए हैं। जिसका पालन नहीं हो रहा है जो मरीजों के अधिकार का खुला उल्लंघन है। 

 प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेन्द्र ने बताया कि इस विषय पर गांव में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं स्टाफ के साथ भी बैठकें की जा रही हैं। ताकि मरीजों के अधिकार सुनिश्चित हो सके एवं उनको बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सके साथ ही मरीजो के अधिकार के साथ उनके कर्तब्यों की भी बात कही गई उसका पालन नही हो रहा है। इस लिए मरीजो के  अधिकार को लेकर समुदाय स्तर व सेवाप्रदाता स्तर पर काम करने की जरूरत है तभी सबको बेहरत स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएगी। 

इस मौके पर अमर, निराशा देवी, रेखा, सरोज, राधिका, रीमा, शांति, कंचन, अनिता, संगीता, आशा, पुनम, कलावती , लालमणि, अंकित सहित  काफी  लोगो ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad