समुदाय स्तर पर कार्य करने की है जरूरत - बिंदु सिंह - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, February 27, 2021

समुदाय स्तर पर कार्य करने की है जरूरत - बिंदु सिंह

 


 नियामताबाद/चदौली। लोक मीडिया।  ग्राम्या संस्थान एवं ऑक्सफैम के संयुक्त तत्वावधान में मरीजों के अधिकार को लेकर शुक्रवार को  PHC नियामताबाद में आशा, आशा संगिनी,एएनएम, AWW, BPM, स्टाफ़नर्स के साथ संयुक्त बैठक की गई। 

संस्थान की कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा मरीजो का अधिकार कानून बनाया गया है सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालो के लिए लेकिन उसका पालन नही हो रहा है इस कानून के बारे में किसी को जानकारी ही नही है। प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टरों द्वारा मनमाने तरीके से धन उगाही की जा रही है  एवं मरीजों को उचित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं मरीजों के कुछ अधिकार दिए गए हैं जिसका पालन नहीं हो रहा है जो मरीजों के अधिकार का खुला उल्लंघन है।

 ग्राम्या संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेन्द्र ने बताया कि इस विषय पर गांव में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं स्टाफ के साथ भी बैठकें की जा रही हैं ताकि मरीजों के अधिकार सुनिश्चित हो सके एवं उनको बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सके।

ग्राम्या संस्थान की सचिव बिंदु सिंह ने  मरीजो के अधिकार के साथ उनके कर्तब्यों की भी बात कही गई उसका भ पालन नही हो रहा है इस लिए मरीजो के  अधिकार को लेकर समुदाय स्तर व सेवाप्रदाता स्तर पर काम करने की जरूरत है तभी सबको बेहरत स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएगी। सुमन, चंदा, मुन्नी, किरन, सुनीता,आशा, माधुरी, बिंदु,विजेता, रेखा, प्रीति, प्रमिला, रीना सहित काफी लोगो ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad