चौराहों, सार्वजनिक स्थानों एवं आम रास्तों पर नहीं स्थापित की जाएगी मूर्तियां- जिलाधिकारी - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, October 16, 2020

चौराहों, सार्वजनिक स्थानों एवं आम रास्तों पर नहीं स्थापित की जाएगी मूर्तियां- जिलाधिकारी

 लोकपति सिंह



बिना प्रशासन की पूर्व अनुमति के नहीं होंगे कोई भी धार्मिक आयोजन- जिलाधिकारी

 

चंदौली। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को ध्यान में रखकर आगामी दुर्गा पूजा नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, बारावफात आदि त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के दुर्गा पूजा समितियों/धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधियों,पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों आदि में मूर्ति स्थापना, विसर्जन कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक आयोजन आदि पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। किसी भी चौराहे, सार्वजनिक स्थान, आम रास्तों पर मूर्तियां स्थापित नहीं कि जायेगी। कोई भी आयोजन प्रशासन एवं संबंधित थानों के अनुमति के बिना नही किये जायेंगे। मूर्ति विसर्जन के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक लोग शामिल न हो ये सुनिश्चित किया जाय। साथ ही शारीरिक दूरी व मास्क का प्रयोग भी अवश्य किया जाय। गाइड लाइन के अनुसार ही प्रतिमाओं की स्थापना की जाय एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थलों पर ही विसर्जन किया जाय। जिलाधिकारी ने निर्देशित कर कहा कि संबंधित थाना प्रभारी आयोजन कार्यकर्ताओं से पहले ही बातचीत कर बातचीत कर सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार व्यवस्थाओं  का जायजा ले लें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही छम्य नहीं होगी। गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि विसर्जन के लिए प्लान, विसर्जन स्थलों का चिन्हांकन,अधिकतम व्यक्तियों की संख्या का निर्धारण, शरीरिक दूरी का पालन आदि के बारे में पूर्व से ही प्लान तैयार कर लिया जाए तथा इसे पूरी सख्ती के साथ लागू किया जाए। कहा कि कंटेनमेंट जोन में किसी भी प्रकार की त्यौहार से संबंधित गतिविधियां संचालित नहीं होंगी तथा समस्त कार्यक्रम आयोजकों द्वारा आवश्यकतानुसार फेस कवर, मास्क, सेनीटाइजर,हैंड ग्लव्स आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 


  इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अतुल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उप जिला अधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट समस्त क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, जिला पंचायत राज अधिकारी, थाना प्रभारी, पूजा समितियों/समितियों धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधि उपस्थित थें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad