मायके जा रही महिला का सड़क दुर्घटना में मौत,चालक घायल - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Tuesday, October 20, 2020

मायके जा रही महिला का सड़क दुर्घटना में मौत,चालक घायल

 लोकपति सिंह



चन्दौली/धीना। सैयदराजा जमानिया मार्ग पर कोदई कंजेहरा गांव के समीप भतीजे के साथ बाइक से मायके जा रही रूबी सिंह को चक्कर आने से सड़क पर गिरने से मौत हो गई।वही बाइक अनियंत्रित होने से चालक बलवंत सिंह भी घायल हो गया।ग्रामीणों की सूचना पर कन्दवा पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए बरहनी अस्पताल ले गए।जंहा चिकित्सको ने महिला को मृत घोषित कर बाइक चालक का इलाज कर छोड़ दिया गया।पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया।

मंगलवार की दोपहर रूबी सिंह अपने भतीजा बलवंत सिंह के साथ बाइक से सकलडीहा के दुर्गापुर अपने मायके से दिलदारनगर महुरा जा रही थी।अभी वह सैयदराजा जमानिया मार्ग पर कोदई कंजेहरा गांव के समीप पहुंची ही थी कि अचानक चक्कर आने से बाइक से नीचे सड़क पर गिरने से गम्भीर रूप से जख्मी हो गई।वही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरने से चालक बलवंत सिंह भी घायल हो गया।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad