चन्दौली जिले में आज फिर फुटा कोरोना का कहर प्राप्त परिणाम के अनुसार संख्या बढ़कर हुई इतनी - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, August 31, 2020

चन्दौली जिले में आज फिर फुटा कोरोना का कहर प्राप्त परिणाम के अनुसार संख्या बढ़कर हुई इतनी

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता) 
चन्दौली/31 अगस्त 2020 
आज प्राप्त परिणाम में 31 लोगों का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 1 बालिका, 1 बालक, 10 महिला तथा 19 पुरूष है। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से 1 स्वास्थ्य विभाग फर्मासीस्ट, 2 रेलवे विभाग, 1 आर.पी.एफ. जवान, 1 इण्डस्ट्रीयल एरिया रामनगर, 1 जनरल स्टोर दुकान, 1 कोल्ड ड्रिंक दुकान, 1 प्राईवेट जाॅब सिप्ला कं0, 1 इलेक्ट्रीशीयन, 8 गृहणी, 5 लेबर, 1 प्राईवेट जाॅब, 3 छात्र से संबंधित है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी ब्लाक के 1, चहनिया 1, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से 4 व नगरीय क्षेत्र से 1, धानापुर के 2, नियामताबाद के 9, डी.डी.यू नगर के 11, सकलडीहा के 2 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। आज एल-1 से 09 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है। जनपद में कोविड जाॅच हेतु आज कुल 1395 नमूने संग्रहित किये गए। 
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 1882 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 295 है। 1215 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा 357 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूर्ण कर लिया है। अब तक कुल 15 मृत्यु हो चूकी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad