चंदौली में आज यहां यहां मिले 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज,कुल संख्या पहुंची 1000 के पास - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Tuesday, August 4, 2020

चंदौली में आज यहां यहां मिले 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज,कुल संख्या पहुंची 1000 के पास

लोकपति सिंह जिला संवाददाता
आज प्राप्त परिणाम में 17 लोगों का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 5 महिला तथा 1 बालक व 11 पुरूष है। इनमे से 1 पूणे महाराष्ट्र से आया है। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से  1 रेलवे कर्मी, 1 सी.आर.पी.एफ जवान, 1 एन.डी.आर.एफ. जवान, 6 पुलिस कर्मी, 1 प्राईवेट कं0 कर्मी, 2 छात्र से संबंधित है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः चकिया के ग्रामीण क्षेत्र से 1 व नगरीय से 6, नियामताबाद के 3, डी.डी.डी.यू. नगर के 7 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। आज एल-1 से 30 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है। 
इस प्रकार जनपद चन्दौली में जनपद के कोविड के कुल 996 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 292 रह गयी है। 695 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा अब तक कुल 9 मृत्यु हो चूकी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad