जिले में फिर आया दो दर्जन लोगों का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या बढ़कर पहुंची इतनी - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, July 22, 2020

जिले में फिर आया दो दर्जन लोगों का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या बढ़कर पहुंची इतनी


चंदौली/ कल प्राप्त परिणाम में 24 लोगों का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 7 महिला तथा 2 बालक समेत 15 पुरूष है। 

इनमे से 1 प्रयागराज से, 2 मुम्बई से, 1 अहमदाबाद से, 1 श्रीनगर से आये है। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से 2 स्वास्थ्य विभाग की आशा, 1 सप्लायर, 1 बी.एस.एफ. जवान, 1 जिला न्यायालय से, 2 गृहणी, 1 ज्वेलरीशाप कर्मी, 1 छात्र, 2 पुलिस विभाग से, 1 सहायक अध्यापक, 1 रेलवे लोको पायलट, 1 इलेक्ट्रीशीयन है। 

3 व्यक्तियों का जिला चिकित्सालय चन्दौली में ईलाज चल रहा है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी ब्लाक के 2, चहनिया ब्लाक के 1, चन्दौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 2 व ग्रामीण से क्षेत्र से 4, धानापुर के 1, डी.डी.डी.यू. नगर के 10, नियामताबाद के 1, सकलडीहा के 3 रहने वाले है। 

इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। इनके अतिरिक्त आज 21 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये। एल-1 अटैच्ड फेसेलीटी आई.टी.आई. कालेज-रेवसा से 19, 1 भोगवारा व 1 बी.एच.यू. से डिस्चार्ज की सूचना प्राप्त हुयी है।
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 555 केस जिनमें एक्टीव केस की संख्या 317 है व 233 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा कुल मृतकों की संख्या 5 है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad