सत्येंद्र कुमार (संवाददाता)
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत उन्हें विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग दी जा रही हैं। प्रशिक्षण के बाद ये महिलाएं न सिर्फ अपना रोजगार करेंगी बल्कि परिवार के जीविकोपार्जन में मददगार भी साबित होंगी।
चन्दौली के शहाबगंज ब्लॉक में में सैकड़ों महिलाओं को ग्रामीण आजिविका मिशन द्वारा महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से सिलाई का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। जिसके क्रम में भोड़सर गांव की निवासी प्रशिक्षिका आरती सिंह(अध्यक्ष नारी शक्ति महिला प्रेरणा ग्राम संगठन) द्वारा महिलाओं को सिलाई सिखा रही हैं। वहीं स्वतः रोजगार उपायुक्त चन्दौली श्री महेन्द्र प्रसाद चौबे ने बताया कि जनपद चन्दौली में दस हजार से ज्यादा महिलाओं को सिलाई सिखाया जा रहा है।जिनको प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए ड्रेस बनाने के अभियान में लगाया गया है।महिला सशक्तिकरण के लिए जोर देते हुए कहा कि यह आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़ी महिलाओं का आजीविका मिशन सहयोग करेगी। महिलाओं के स्वास्थ्य व सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। समय-समय पर महिलाओं को जागरूकता के लिए जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाती हैं।आज के ड्रेस सिलाई अभियान में प्रमुख रुप से प्रियंका कुमारी, लालती देवी,
सिब्बू रेहाना,रेखा देवी,परमिला गुप्ता काजल गुप्ता,देबी गुप्ता,
अफशाना बानो,विमला देवी,
सीमा विश्वकर्मा,राजमुनि मौर्या,सजीला बेगम,इत्यादि महिलाओं ने स्कूल ड्रेस बनाया और अभियान में अपनी मौजूदगी दर्ज कराया।

No comments:
Post a Comment