31 नये कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ चंदौली जिले का आंकड़ा बढ़कर हुआ इतना - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, July 31, 2020

31 नये कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ चंदौली जिले का आंकड़ा बढ़कर हुआ इतना


आज प्राप्त परिणाम में 31 लोगों का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 1 बालिका, 6 महिला तथा 24 पुरूष है। इनमे से 1 लुधियाना से आये है। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। 

इनमें से 2 स्वास्थ्यकर्मी, 5 पुलिस विभाग से, 5 रेलवे कर्मी, 1 नरेगा कर्मचारी, 2 गृहणी, 1 किसान से संबंधित है।  जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी ब्लाक के 7, सैयदराजा 2, चहनिया के 1, चकिया के ग्रामीण क्षेत्र से 2 व नगरीय क्षेत्र से 1, चन्दौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 2 व ग्रामीण से 1, सकलडीहा से 4, शहाबगंज से 1, डी.डी.डी.यू. नगर के 9 रहने वाले है। 

इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। इनमें से 4 व्यक्ति वाराणसी जनपद से  संबंधित हैं। इनके अतिरिक्त आज एल-1 से 24 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है। 

इस प्रकार जनपद चन्दौली में जनपद के कोविड के कुल 856 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 268 रह गयी है। 580 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा अब तक कुल 8 लोगो की मृत्यु हो चूकी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad