एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिले जिला पंचायत सदस्य डॉ. प्रदीप मौर्य
चंदौली। उत्तर प्रदेश के मा• उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से एयरपोर्ट पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य (चकिया) डॉ. प्रदीप कुमार मौर्य ने शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान डॉ. प्रदीप मौर्य ने जनपद चंदौली तथा चकिया क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में सड़कों की दशा सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा शिक्षण संस्थानों के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को मिल रही सरकारी योजनाओं के लाभ और कुछ योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं होने की स्थिति से भी उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। डॉ. प्रदीप मौर्य ने आग्रह किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाकर आम जनता को राहत प्रदान की जाए।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चंदौली जिले के विकास को लेकर सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन तक विकास की रोशनी पहुँचाने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनपद से जुड़ी समस्याओं पर संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मुलाकात को चंदौली व चकिया क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों में इस भेंट को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया।








No comments:
Post a Comment