🔰पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में जनपदीय पुलिस टीम द्वारा सरकारी भांग की दुकान व उसके आस-पास विशेष चेकिंग अभियान चलाकर अवैध गांजा की बिक्री करने वाले 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो के कब्जे से 3.572 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद
*चन्दौली- आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर अपर पुलिस अधीक्षक सदर, दिगम्बर कुशवाहा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, समस्त क्षेत्राधिकारी के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन* में अभियान चला कर निम्न थानों द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी की गयी-
सरकारी भांग की दुकानों के आस-पास बिक्री के सम्बन्ध सरकारी भांग की दुकान के अनुज्ञापी/लाइसेंसधारक से भी अवैध गांजा की बिक्री के सम्बन्ध पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
*थाना धानापुर-*
थाना धानापुर प्रभारी निरीक्षक शरद गुप्ता के नेतृत्व में थाना धानापुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम अहिकौरा पहुँच कर सरकारी भांग की दुकान से एक व्यक्ति को 270 ग्राम गांजा व बिक्री के 2164 रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 108/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*अभियुक्त-* 1. उमाशंकर गुप्ता पुत्र दुखन्ती गुप्ता निवासी नवलीपट्टी पश्चिम थाना धानापुर उम्र करीब 42 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 108/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
*बरामदगी-*270 ग्राम गांजा व बिक्री के 2164 रुपये नगद
*थाना सकलडीहा-*
थानाध्यक्ष सकलडीहा अतुल कुमार के नेतृत्व में अवैध गांजा विक्री पर रोक लगाये जाने हेतु चलाये गये अभियान में मुखबिर की सूचना के आधार पर
▪️1.दिनांक 11.08.2025 को समय 20.00 बजे अलीनगर रोड पर स्थित भांग की दुकान बहद ग्राम नागेपुर से अभियुक्त मुकेश यादव पुत्र पप्पू यादव निवासी ग्राम कम्हारी थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को प्लास्टिक की पन्नी में रखा हुआ 89 ग्राम नाजायज गांजा व गांजा बिक्री के 480 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय मु0अ0सं0 147/2025 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम 1. मुकेश यादव पुत्र पप्पू यादव निवासी ग्राम कम्हारी थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली पंजीकृत किया गया।
*अभियुक्त-* मुकेश यादव पुत्र पप्पू यादव निवासी ग्राम कम्हारी थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 147/2025 धारा 8/20 NDPS
*बरामदगी-* 89 ग्राम नाजायज गांजा व गांजा बिक्री के 480 रुपये
▪️2.डेढावल बाजार में स्थित सरकारी भांग की दुकान बहद ग्राम डेढावल बाजार से अभियुक्त सृजन सोनकर पुत्र खुराफाती सोनकर निवासी ग्राम उकनीवीरम राय (मुन्डेहरा) थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को प्लास्टिक की पन्नी में रखा हुआ 200 ग्राम नाजायज गांजा व गांजा बिक्री का 4700 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय मु0अ0सं0 148/2025 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम सृजन सोनकर पुत्र खुराफाती सोनकर निवासी ग्राम उकनीवीरम राय (मुन्डेहरा) थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्त-* सृजन सोनकर पुत्र खुराफाती सोनकर निवासी ग्राम उकनीवीरम राय (मुन्डेहरा) थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 148/2025 धारा 8/20 NDPS ACT
*बरामदगी-* 200 ग्राम नाजायज गांजा व गांजा बिक्री का 4700 रुपये
*थाना चकिया-*
थाना चकिया प्रभारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा डूही सुही तिराहे से मो मोहम्मदाबाद पुलिया से अभियुक्त को 23 पाउच में 82 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया ।
*अभियुक्त-* 1. अरविंद कुमार शर्मा पुत्र स्व0 नंदू प्रसाद शर्मा (दिव्यांग) निवासी वार्ड नंबर 10 पुरानी मछली मंडी थाना चकिया जनपद चन्दौली
*आपराधिक इतिहास-* मु0अ0सं0 140/2025 धारा 8/20 NDPS ACT
*बरामदगी विवरण-* 23 पुड़िया 82 ग्राम अवैध गांजा
*थाना चन्दौली-*
थाना चन्दौली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक-12.08.2025 को थाना चन्दौली कोतवाली पुलिस टीम द्वारा रात्रि में चेकिंग के दौरान साहू जी के पोखरे के पास पहुचा जहाँ पर एक व्यक्ति 12 पार्दरशी पन्नी व 16 पुड़िया में 119 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 210/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*अभियुक्त-* 1. रिंकू कुमार पुत्र स्व0 रविन्द्र कुमार निवासी ग्राम दरवेशपुर थाना व जनपद चन्दौली
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 210/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना व जनपद चन्दौली
*बरामदगी विवरण-* 28 पुड़िया में 119 ग्राम अवैध गांजा
*थाना सैयदराजा-*
▪️1.प्रभारी निरीक्षक थाना सैयदराजा बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में दिनांक 11.08.2025 को थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर बिशुनपुरा के पास से अवैध गांजा बेचन वाले अभियुक्त जितेन्द्र कुमार पुत्र शम्भूनाथ खरवार निवासी ग्राम मंझवार थाना व जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जें से 87 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त द्वारा थाना क्षेत्र में बिहार राज्य से चन्दौली जिला (उ0प्र) मे गांजा लाकर बेचता था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर 228/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*अभियुक्त-* 1. जितेन्द्र कुमार पुत्र शम्भूनाथ खरवार निवासी ग्राम मंझवार थाना व जनपद चन्दौली
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 229/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सैयदराजा
*बरामदगी -* 87 ग्राम अवैध गांजा
▪️2. प्रभारी निरीक्षक थाना सैयदराजा बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर नेवादा से सोगाई रोड पर से अवैध गांजा बेचन वाले अभियुक्त राजकुमार गुप्ता पुत्र बबलू गुप्ता निवासी ग्राम बरठी कमरौर थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जें से 313 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर 229/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*अभियुक्त-* 2. राजकुमार गुप्ता पुत्र बबलू गुप्ता निवासी ग्राम बरठी कमरौर थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 229/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सैयदराजा
*बरामदगी विवरण-* 313 ग्राम अवैध गांजा
*थाना अलीनगर-*
प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर अनील कुमार प्रसाद पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर एक व्यक्ति रेवसा अण्डरपास के पास एक झोले में कुल 116 पुड़िया का कुल वजन 400 ग्राम बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 354/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*अभियुक्त-* 1. शिवाजीत यादव पुत्र रामवृक्ष यादव निवासी ग्राम डिग्घी थाना चन्दौली जनपद चन्दौली उम्र करीब 31 वर्ष
*बरामदगी विवरण-* 116 पुड़िया में 400 ग्राम अवैध गांजा
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 354/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अलीनगर
*थाना बबुरी-*
थाना प्रभारी बबुरी के नेतृत्व में दिनांक-12.08.2025 को थाना बबुरी पुलिस द्वारा कस्बा बबुरी में संदिग्ध दो पहिया वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी कि तभी एक व्यक्ति को कस्बा बबुरी मे सें एक व्यक्ति लाल रंग के झोला में 100 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार करते हुए अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त -*
शिवा जी पुत्र श्री नाथूराम निवासी ग्राम बंशीपुर बबुरी थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम्र-40 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 108/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बबुरी जनपद चन्दौली
*बरामदगी का विवरण-*
अभियुक्त के पास से 100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद।




No comments:
Post a Comment