रोपाई कर लौट रही महिला को सांप ने डसा, हालत गंभीर, खेत से घर लौटते समय पैर में काटा, एंबुलेंस से पहुंची सीएचसी; एंटी स्नेक वेनम का डोज जारी - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, July 31, 2025

रोपाई कर लौट रही महिला को सांप ने डसा, हालत गंभीर, खेत से घर लौटते समय पैर में काटा, एंबुलेंस से पहुंची सीएचसी; एंटी स्नेक वेनम का डोज जारी

 रोपाई कर लौट रही महिला को सांप ने डसा, हालत गंभीर, खेत से घर लौटते समय पैर में काटा, एंबुलेंस से पहुंची सीएचसी; एंटी स्नेक वेनम का डोज जारी




नौगढ़। देवदत्तपुर गांव की इसलावती बुधवार दोपहर खेत से घर लौट रही थीं कि तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उनके पैर में डस लिया। चंद सेकंड में ही महिला अचेत होकर गिर पड़ी। परिजन और ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ लाया गया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।


इसलावती अपने पति रविंद्र के साथ खेत में रोपाई के लिए गई थीं। दोपहर का समय था, दोनों खाना खाने के लिए घर लौट रहे थे कि अचानक खेत की मेंड़ पर महिला के दाहिने पैर में सांप ने काट लिया। सांप झाड़ियों में तेजी से भाग गया, लेकिन इसलावती वहीं गिरकर तड़पने लगीं। रविंद्र ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण दौड़े। 108 एंबुलेंस को तत्काल सूचना दी गई।


सीएचसी में चल रहा इलाज, हालत नाजुक

एंबुलेंस से पहुंचने के बाद डॉक्टर चंद्र कुमार ने तत्काल प्राथमिक उपचार किया और एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन दिया। डॉक्टरों का कहना है कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। अगर सुधार नहीं हुआ तो जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जाएगा।


ग्रामीणों में डर, खेतों में सावधानी बरतने की अपील

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। खेतों में काम करने वाली महिलाओं और किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad