जंगल के रास्ते बध हेतु बिहार ले जा रहे दो तस्कर संग 23 राशि गौवंश बरामद
रिपोर्ट इंद्रजीत भारती
नौगढ़, चंदौली ।पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा गौतस्करी के बिरूद्व चलाये गये अभियान के आदेशानुसार, व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन दिगम्बर कुशवाहा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सर्किल नौगढ़ आशुतोष के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चकरघट्टा भूपेन्द्र कुमार निषाद मय हमराहियान पुलिस बल के साथ मुखबीर खास की सूचना पर दी गयी।
दबिस के दौरान जमसोत जंगल के रास्ते बध हेतु बिहार ले जा रहे 23 राशि गौवंशो के साथ 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गयी, पकडे गये दोनो गौतस्करो की पहचान 1 जंगली यादव पुत्र राममूरत यादव निवासी ग्राम करकटगढ पोस्ट बढौना थाना चैनपुर जनपद भभुआ बिहार उम्र करीब 22 वर्ष 2. लाल साहब यादव पुत्र जवाहिर यादव निवासी ग्राम चकरघट्टा थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 28 वर्ष के रूप मे हुयी, पूछताछ मे दोनो अभियुक्तगण ने बताया कि देहात क्षेत्रो से सस्ते दामो पर गौवंशो को खरीदकर एकत्रित कर जंगल के रास्ते गहिला, शाहपुर, जमसोत के रास्ते होते हुये झरिया थाना चैनपुर जिला भभुआ कैमूर विहार होते पश्चिम बंगाल लेजाकर ऊंचे दामो मे बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते है।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय पर मु0अ0सं0 24/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तगण को मा0न्यायालय न्यायिक मजिस्टेट चकिया चन्दौली मे पेश करने हेतु रवाना किया गया।
जंगली यादव पुत्र राममूरत यादव निवासी ग्राम करकटगढ पोस्ट बढौना थाना चैनपुर जनपद भभुआ बिहार उम्र करीब 22 वर्ष लाल साहब यादव पुत्र जवाहिर यादव निवासी ग्राम चकरघट्टा थाना चकरघट्टा उम्र 28 वर्ष बरामद 23 राशि गौवंश (4 राशि साड, 7 राशि गाय, 6 राशि बैल व 6 राशि बछिया बरामद हुई।
गिरफ्तारी जमसोत का जंगल
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद हे0का0 अजीत कुमार यादव हे0का0 रमेश कुमार का0 बसन्त कुमार का0 शैलेन्द्र यादव मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment