मुख्य विकास अधिकारी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया का किया निरिक्षण कई चिकित्सक मिले गायब - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, April 28, 2025

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया का किया निरिक्षण कई चिकित्सक मिले गायब

 मुख्य विकास अधिकारी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया का किया निरिक्षण कई चिकित्सक मिले गायब 






जानकारी देकर जाँच करने आए अधिकारी की सीएमस ने निकाली हवा डाट लगाने पर खाते रहे भगवान कसम





खबर जनपद चन्दौली के चकिया से है जहाँ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा स्वास्थ्य विभाग में लेटलतिफी करने वालो व अपने जिम्मेदारी से भागने वाले चिकित्सको पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। ताकि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार करने वाले को सबक मिल सके। तो वही चन्दौली के चकिया जिला संयुक्त चिकित्सा में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी चन्दौली के निर्देश चन्दौली मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी चकिया एसीएमओ चन्दौली द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरिक्षण किया गया। जिसमे कई कमियां पाई गईं।





वही कई चिकित्सक गायब रहे जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अनुपस्थित चिकित्सको का वेतन रोकने व कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। वही मुख्य विकास अधिकारी व उपजिलाधिकारी चकिया द्वारा मरीजों से अस्पताल में मिल रही सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल किया। 



आपको बता दें की जिलाधिकारी चन्दौली को अस्पताल के चिकित्सको के गायब रहने व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के समय से अस्पताल ना पहुंचे व अस्पताल में बने आवास में रात्रि में ना रहने की समेत अन्य कई शिकायत किया गया था। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी व उपजिलाधिकारी ने जाँच किया वही जांच के दौरान कई खामियां मिली जिसको लेकर सीडीओ सख्त होते हुए नाराजगी जताई।



आपको बता दें कि ज़ब मीडिया कर्मियों द्वारा उक्त मामले में मुख्य विकास अधिकारी से बाइट लेने की कोशिश की गईं तो उनके द्वारा मामले में कुछ भी बोलने से इनका कर दिया। वही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा 10 से शाम 5 बजे तक डियूटी होने की बात कही गईं।


 वही डियूटी के बाबता जानकारी लेने के लिये अपर स्वास्थ्य निदेशक से वार्ता करने पर उनके द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की डियूटी 24 घण्टे रहने की बात कही गईं। 


वही अब देखना है की उक्त पुरे मामले में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा लापरवाही करने वालो पर क्या कार्यवाही होती है या फिर मामले को ठन्डे बस्ते में डाल दिया जाता है।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad