चकिया ( मीडिया टाइम्स )। त्योहारी सीजन में महंगाई का झटका लगा है। होली और रमजान के महीने में ईद से रसोई गैस महंगा हो चुका है। सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी का एलान किया है।
सरकारी तेल कंपनियां महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। नए महीने की आज से शुरुआत हो रही है जो कि त्योहारी महीना है।
इस महीने जहां होली है तो ईद का त्योहार भी इसी महीने है। साथ में रमजान भी 2 मार्च यानी कल से शुरू होने वाला है। इसी महीने शादियां भी है, और इस महीने की पहली तारीख से ही सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं।


No comments:
Post a Comment