थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा आवेदक की फ्राड धनराशि-19000 /-रुपये वापस करायी गयी
चंदौली। पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह व पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार सिसौदिया के कुशलपर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम गगन राज सिंह* के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम द्वारा साइबर क्राइम के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद चन्दौली के थाना साइबर क्राइम द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के चलते आवेदक गुलजार कुमार पुत्र राम नगीना निवासी ग्राम मरुई थाना सैय़दराजा जनपद चन्दौली का बस में सफर करते समय मोबाईल को लेकर फ्राड कर लिया गया।
दिनांक 04.11.2024 को यूपीआई के माध्यम से पेमेन्ट कर लिया गया था। जिसे साइबर क्राइम थाना जनपद चन्दौली द्वारा आनलाइन साइबर कम्पलेन कराकर तत्काल पैसे को होल्ड कराया गया। जिसे आज दिनांक 19.03.2025 को आवेदक के खाते में आंशिक धनराशि 19000/- रुपये वापस करा दी गयी।
आवेदक उपरोक्त द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय चन्दौली,अपर पुलिस अधीक्षक महोदय,पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम एंव प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम एवं साइबर क्राइम टीम जनपद चन्दौली का आभार व्यक्त किया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह थाना साइबर क्राइम जनपद चंदौली
2.हे0 का0 पवन कुमार यादव थाना साइबर क्राइम जनपद चंदौली
3.हे0 का0 मुकेश बंसल थाना साइबर क्राइम जनपद चंदौली
4.का0 राहुल सिंह थाना साइबर क्राइम जनपद चंदौली
5.का0 राहुल यादव थाना साइबर क्राइम जनपद चंदौली
6.का0 अनिल कुमार थाना साइबर क्राइम जनपद चंदौली।



No comments:
Post a Comment